रामपुरा/नीमच: 15जून, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में प्रदेश भर में चुनाव आयोग का विरोध प्रदर्शन जारी हैं, इसी कड़ी में सोमवार को जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा नगर में आक्रोशित युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस द्वारा भुजाओं पर काली पट्टी बांध कर मौन रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मौन रैली नगर के जगदीश मंदिर से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होते हुए लालबाग पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चुनाव आयोग का पुतला दहन किया गया।
हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन द्वारा पुतला दहन विरोध की भरपूर कोशिश की गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, लोकतंत्र की आवाज को दबाने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा और पार्टी कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
उक्त अवसर पर युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।