​रामपुरा/नीमच:01 अगस्त, जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा नगर में आगामी त्योहार 40वां मोहर्रम पर्व को देखते हुए पुलिस थाना परिसर रामपुरा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
​बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से ​सुश्री साबिरा अंसारी मनासा एसडीओपी, ​कमलेश डुडवे तहसीलदार रामपुरा, ​निलेश सोलंकी थाना प्रभारी, ​नंदलाल प्रजापत सीएमओ रामपुरा उपस्थित रहें।
​बैठम में एसडीओपी सुश्री साबिरा अंसारी ​ने संबोधित करते हुए कहा कि, ​मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक और आपसी सद्भावना के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की सहायता या व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। नागरिक सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक जानकारियों व अफवाहों से बचें, ताकि त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
​इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु तथा पुलिस स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।