प्रधानमंत्री नल जल योजना अंतर्गत जिला नीमच की रामपुरा तहसील क्षेत्र के ग्राम खिमला बस्सी ब्लॉक में शासन की करोड़ो रुपये की लगात से पेयजल योजना के अंतर्गत जल प्लांट स्थापित किया जा रहा, जिससे शासन योजना अंतर्गत नीमच सहित मंदसौर जिले के करीब नौसो (900) ग्रामों को पेयजल का लाभ प्राप्त होना हैं , किंतु ताज्जुब की बात यह हैं कि, जिस ग्राम में करोड़ों का प्लांट स्थापित हो रहा , जिन ग्रामीणों की भूमि पर प्लांट लगाया जा रहा हैं उसी ग्राम के ग्रामीणों और पशुओं को पेयजल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों के मुताबिक़ जल प्लांट के पाइप लाइन बिछाने वाली कांट्रेक्टर कंपनी डीबीएल द्वारा रामपुरा तहसील के 72 ग्रामों में नल जल की पाइप लाइन बिछाई जा रही हैं किंतु उसमें ग्राम बस्सी सहित क्षेत्र के 5 गांवों के नाम सूची में नहीं हैं, इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा गत माह स्थानीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारु को देकर अवगत कराया गया, तभी विधायक श्री मारु द्वारा तत्काल डीबीएल कंपनी के स्थानीय इंचार्ज सुनील तोमर से फोन संपर्क कर संबंधित ग्रामों में नल जल पाइप लाइन बिछाने की बात कही, किंतु अब इंचार्ज सुनील तोमर द्वारा अपनी मनमानी के चलते विधायक मारु की बात को दरकिनार करते हुए फॉरेस्ट क्षेत्र का बहाना कर पाइप लाइन बिछाने से मना किया जा रहा। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा अपनी मांगो को लेकर शनिवार सुबह 11 बजे डीबीएल कंपनी का घेराव किया तथा नारेबाजी की गई। माहौल बिगड़ता देख प्रवास दौरान भोपाल से आये डीबीएल कंपनी के मुख्य इंचार्ज मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों की बात सुनी तथा जल्द ही समस्या का निराकरण करने की बात कही।
ग्रामीणों का कहना हैं कि, यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो अगला कदम उग्र आंदोलन होगा।


