*पक्षियों की प्यास बुझाने और हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश* 

 रामपुरा से *रियाज मंसूरी✍️* की रिपोर्ट

रामपुरा। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउंडेशन द्वारा नीमच शहर के अंबेडकर चौराहा पर सकोरे एवं पौधे वितरण महाअभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत आम नागरिकों को निःशुल्क सकोरे एवं पौधे वितरित किए गए। तथा शहर के विभिन्न सार्वजनिक एवं प्रशासनिक स्थलों एसपी कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय, सीआरपीएफ कैंपस, केंट थाना गांधी वाटिका पर पक्षियों के लिए सकोरे लगाए गए।
संस्था के सदस्यों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संदेश दिया। इस दौरान नागरिकों को विभिन्न प्रजातियों  फूलों और पौधे के बीज भी वितरित किए गए, ताकि अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा मिल सके।
संस्था के संस्थापक कृष्ण परिहार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, विद्यालय, कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करने तथा पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लेना चाहिए।
अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं जैव विविधता के संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। संस्था पिछले 7 वर्षों से सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार ,पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत हैं।।
   कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र मालवीय, सुनील जड़ोलिया, प्रदेश महासचिव बलवंत तंवर, जिला अध्यक्ष आयुषी अरोरा, जिला उपाध्यक्ष कमलेश पिछोलिया, महासचिव सुनील सोलंकी, जिला संगठन मंत्री प्रकाश बामनिया,सचिव रेखाचौधरी, तहसील अध्यक्ष अंतिम सेन, तहसील उपाध्यक्ष संजना घारू, महासचिव समरथ मालवीय, तहसील अध्यक्ष नितिन धावरी, जावद तहसील अध्यक्ष दीपक अहिरवार,उपाध्यक्ष विष्णु मालवीय, सहसचिव यशवंत रेगर, कोषाध्यक्ष दीपांशु झाब, संगठन मंत्री भारत बामनिया, पीयूष रेगर, नैंसी मालवीय आदि बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे