गरोठ। चम्बल नदी घाट पर एसडीएम राहुल चौहान ने स्टीमर संचालन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व में जारी किए गए सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन अधूरा पाया गया। कई आवश्यक सुरक्षात्मक व्यवस्थाएं पूर्ण नहीं होने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
निरीक्षण के बाद एसडीएम राहुल चौहान ने निर्देश दिए कि जब तक सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पूर्ण नहीं किए जाते, तब तक घाट से स्टीमर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्टीमर संचालकों को तत्काल सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि घाट पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण होने के बाद ही स्टीमर संचालन की अनुमति प्रदान की जाएगी ।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।


