शानो शौकत के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का त्यौहार
रामपुरा तहसील की ग्राम चचोर में आज पूरे अकीकत के साथ ईद उल अजहा का त्यौहार मनाया गया जैसा की आज पूरे देश में मुस्लिम समाज का पवित्र त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद धार्मिक श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से नमाज अदा की गई, वहीं लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। यह त्योहार त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देता है।
आइए हम आपको दिखाते हैं वीडियो के माध्यम से किस तरह शांति तरीके से कोई शोर नहीं, पुलिस प्रशासन भी हमेशा एक्टिव कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो,सभी मुस्लिम समुदाय एक साथ ईदगाह से नमाज अदा कर गांव मैं सभी एक साथ प्रस्थान करते हुए मुस्लिम समुदाय में एकता की मिसाल देखने को मिलती है यही होता है त्योहार जिसे यह बड़े ही इम्तिनान से मनाते हैं




