रामपुरा। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वयंसेवकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.जेड.एच.बोहरा द्वारा की गई । मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उज्जैन के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक डॉ.प्रशांत पुराणिक तथा सारस्वत अतिथि के रूप में सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय ,उज्जैन के पुरातत्त्व संग्रहालय के निदेशक डॉ.रमण सिंह सोलंकी एवं सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शेखर मैदमवार थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां
सरस्वती,युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पुष्पमाला शाल श्रीफल से किया गया।स्वागत उद्बोधन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो.जेड.एच. बोहरा द्वारा दिया गया। अतिथि परिचय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.भरत कुमार धनगर के द्वारा दिया गया । अतिथि वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, सेवा गतिविधियों, सामाजिक दायित्वों तथा राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। स्वयंसेवकों को ‘स्वयं से पहले आप’ की भावना के साथ समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया । स्वयंसेवकों को सेवा, समर्पण एवं अनुशासन की भावना के साथ कार्य करने सामुदायिक सेवा, श्रमदान, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण जैसी गतिविधियों के महत्व से अवगत कराया गया। विद्यार्थीयो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई जिसमें लोकगीत अर्पिता माली और लोकनृत्य शगुन माली और अनुपमा माली ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका चेरी जागीरदार द्वारा किया गया एवं आभार रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.भरत कुमार धनगर ने व्यक्त किया । इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ, कर्मचारी सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


