कुकड़ेश्वर राजू पटेल
कुकड़ेश्वर। नगर में धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के प्रतीक के रूप में मां भवानी माता मंदिर से महामाया भादवा माता के दरबार तक दसवीं भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को किया जाएगा। इस अवसर पर 751 फीट की विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी।
यात्रा दोपहर 2 बजे मां भवानी माता मंदिर, कुकड़ेश्वर से प्रारंभ होगी, जो महामाया भादवा माता के दरबार तक पहुंचेगी। यात्रा को लेकर माता रानी के भक्तों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों में उत्साह का माहौल है। चुनरी यात्रा के माध्यम से भक्तजन मां भगवती के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे।
आयोजक जय माता दी मित्र मंडल, कुकड़ेश्वर ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाएं तथा मां भगवती की चुनरी यात्रा को सफल बनाएं।
निवेदक: जय माता दी मित्र मंडल, कुकड़ेश्वर


