*रामपुरा, नीमच।* रामपुरा नगर में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर रामपुरा थाना प्रभारी ने सामाजिक समरसता और जनजागरूकता की मिसाल पेश की।

 

थाना प्रभारी आज रामपुरा नगर की भील बस्ती पहुंचे, जहाँ विराजमान भगवान श्री गणेश जी की उन्होंने आरती की।

 

इस दौरान थाना प्रभारी ने भील समाज के युवाओं से संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, मेहनत और सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर थाना प्रभारी के साथ थाने के श्री रघुवीर सिंह भी मौजूद रहे और आरती में शामिल हुए। पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की।