रामपुरा /नीमच 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर रामपुरा नगर में श्रद्धा और सम्मान का दृश्य देखने को मिला।

वार्ड 12 के लोकप्रिय पार्षद *श्री भगवान भोई जी* और वार्ड 15 के पार्षद *श्री संदीप धूलिया जी* ने दीप प्रज्वलित कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस मौके पर पार्षदों ने कहा - "मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर है, हम कामना करते हैं वे स्वस्थ रहकर यूं ही देश सेवा करते रहें।"

इस पहल की नगर में खूब सराहना हो रही है।