*मनासा / नीमच।* नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनासा में आबकारी विभाग और पुलिस थाना मनासा ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश जी व्यास के निर्देशन और एसडीओपी मनासा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज *ग्राम हाड़ी पिपलिया के बछड़ा डेरा* पर दबिश दी।

जांच के दौरान पाया गया कि सुनसान जगह पर अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने का बड़ा कारोबार चल रहा था। टीम ने मौके से कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया *1500 लीटर लहान (वाश) बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया* और शराब बनाने की भट्टियों को तोड़ दिया।

साथ ही आबकारी विभाग ने मौके से *20 लीटर बनी हुई हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।*

कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो  गए, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र को नशा मुक्त करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।