*कुकड़ेश्वर / नीमच।* अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुकड़ेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस राजेश व्यास के निर्देशन में थाना प्रभारी की टीम ने *ग्राम बरखेड़ा और तलाऊ* में दबिश दी।
दबिश के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया *1100 लीटर लहान (वाश) बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया* और *15 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त* की। पुलिस ने मौके पर बनी भट्टियों को भी ध्वस्त किया।
मौके से आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


