*रामपुरा / नीमच।*

पुलिस अधीक्षक राजेश जी व्यास के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर *ग्राम आमलिया* में दबिश दी। मौके पर अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने का कारोबार चल रहा था।

पुलिस ने मौके से कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया *1000 लीटर लहान (वाश) बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया* और बनी हुई *20 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त* की। साथ ही शराब बनाने की भट्टियों को भी तोड़ा गया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।