*रामपुरा/नीमच*
*रिपोर्ट: NEW MP न्यूज़*
बसपा के *'गांव चलो अभियान'* के तहत बुधवार शाम रामपुरा के *लालबाग* में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ।
सम्मेलन में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए *भाजपा नेता अनिल कुमार गुप्ता ने समर्थकों के साथ बसपा का दामन थाम लिया।* मुख्य अतिथि *पूर्व जोन प्रभारी आर.एस. कमांडर* ने उन्हें पार्टी की सदस्य्ता ग्रहण करवाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी *महेश दास बैरागी* ने की। इस दौरान *पूर्व जिला प्रभारी डॉ. डी.आर. करेशिया, पप्पू नकुमा, रमेश सूर्यवंशी* सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


