*नीमच*
दिनांक 01/09/26
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं IG उज्जैन जोन के निर्देशानुसार जोन के सभी जिलों में मंगलवार को *जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर* आयोजित किया गया। इसी क्रम में *01 सितंबर को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच के सभाकक्ष* में SP श्री राजेश व्यास द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान *CM हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर* भी लगाया गया। फरियादियों ने अपनी समस्याएं SP श्री व्यास के समक्ष रखीं। SP ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को *त्वरित निराकरण* के निर्देश दिए।
शिविर में *CM हेल्पलाइन की लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 की कुल 14 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण* कर बंद कराया गया। इसके अलावा जनसुनवाई में पहुंचे *लगभग 47 आवेदकों* की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
SP श्री व्यास ने सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों का *समय पर और निष्पक्ष समाधान* सुनिश्चित करें। भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने तथा थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
*शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, SDOP मनासा शाबेरा अंसारी, DSP निकीता सिंह, DSP अजाक के.एल. पटेल सहित समस्त थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी और फरियादी उपस्थित रहे।*


