रामपुरा/नीमच

_नगर के होनहार एक बेटा एवं बेटी एवं मोहम्मदिया हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुरा के प्रतिभाशाली विद्यार्थी हेमंत धनोतिया एवं कु.डॉली सारु का चयन राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हुआ है, यह दोनों खिलाड़ी आगामी 21 से 25 सितंबर तक इंदौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे,ज्ञात रहे उक्त दोनों विद्यार्थियों उज्जैन संभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया इस गोर्वान्वित प्रतिभा के लिए जहां विद्यालय परिवार मैं खुशी का माहौल है वहीं नगर,क्षेत्र एवं परिवार जनों ने भी उज्जवल भविष्य की कामना की है।