*सिंगोली (नीमच)*  

*रिपोर्ट: NEW MP न्यूज़*

रक्षाबंधन की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। *एमपी-राजस्थान बॉर्डर के तिलस्वां घाट* पर भीषण सड़क हादसे में *मां-बेटे की दर्दनाक मौत* हो गई।

जानकारी के अनुसार *बिजोलिया निवासी मनीष जैन मोहिवाल* अपनी मां को बाइक पर बिठाकर राखी मनाने *सिंगोली* आ रहे थे। तिलस्वां घाट के मोड़ पर बाइक हादसे का शिकार हो गई। दोनों गंभीर घायल हो गए।

राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से *कोटा रेफर* किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

त्योहार के दिन आई इस खबर से पूरे सिंगोली में मातम पसरा है। जिस घर में राखी की तैयारी थी, वहां अब एक ही घर से *दो अर्थियां एक साथ* उठेंगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले ही इसी मोहल्ले में मकान ढहने से भी मां-बेटे की मौत हुई थी, अब फिर वही दर्दनाक मंजर दोहराया गया है।