*रामपुरा, नीमच।*
24/08/26
पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश *ईद मिलादुन्नबी* का पर्व आज रामपुरा में बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया।
इस मुबारक मौके पर *बोहरा समाज* की ओर से एक शानदार जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस नयापुरा, लालबाग सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला।
जुलूस में समाज के लोगों ने हाथों में इस्लामी परचम लिए हुए *"सरकार की आमद मरहबा"* के नारों के साथ शिरकत की। पूरे रास्ते में अमन, भाईचारे और देश में खुशहाली की दुआएं की गईं। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का इस्तकबाल किया।
जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाला गया। प्रशासन और पुलिस का सहयोग सराहनीय रहा। जुलूस के सकुशल समापन पर समाज के वरिष्ठजनों ने सभी का शुक्रिया अदा किया और मुल्क में अमन-चैन कायम रहने की दुआ की।


