*रामपुरा/नीमच*
*पंकज प्रजापति की रिपोर्ट*
जिला नीमच के रामपुरा नगर से सोमवार सायं एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार रामपुरा के *आवरा सात मोहल्ले* में बिजली विभाग का मेंटीनेंस कार्य चल रहा था। इसी दौरान बिजली खंभे पर चढ़े एक आउटसोर्स कर्मचारी का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।
गिरने से कर्मचारी को गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे *जिला अस्पताल नीमच रेफर* कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल कर्मचारी की पहचान *मनीष पिता बाबूलाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी रेगर मोहल्ला* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह आउटसोर्स भर्ती से बिजली विभाग में कार्यरत था।
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।


