तराना से पियूष कलोसिया
तराना /मध्य प्रदेश
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर _भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष श्री आकाश बोडाना_ के नेतृत्व में रविवार शाम श्रद्धांजलि सभा और मौन कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम *16 अगस्त को शाम 7 बजे झंडा चौक, तराना* में संपन्न हुआ। इसमें कार्यकर्ता बंधुओं के साथ बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त नागरिक उपस्थित रहे।
*इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे:*
जिले की कोषाध्यक्ष _श्रीमती ज्योति पलोड_, उपाध्यक्ष _श्रीमती रश्मि जोशी_, _सत्यनारायण पाटीदार_, _सुशील (रिंकू) डोडिया_, _कृष्णा (शेरू) परमार_, _संदीप जाधव_, _अखिलेश पोरवाल_, महामंत्री _नरेन्द्र सोलंकी_, _दीपक सोमानी_, मंत्री _श्रीमती शीला अजय वर्मा_, _पवन सोलंकी_, _लोकेश ठाकुर_, _रूपेश (पिंटू) जोशी_, _करण पाटीदार_, _आकाश गवली_, कोषाध्यक्ष _श्रीमती सुरभि गर्ग_, सह-कोषाध्यक्ष _प्रवेश जोशी_, कार्यालय मंत्री _महेन्द्र (मोनू) पंजाबी_, सह कार्यालय मंत्री _रूपम गुर्जर_ तथा नगर परिषद के एल्डर _नरेंद्र बिरडा कैलाश परिहार पीयूष क्लोसिया लित सोमानी मकड़ोन मंडल अध्यक्ष _विशाल पांडे_, पार्षद महेश जोशी_।
सभा की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई। उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर अटल जी को नमन किया। वक्ताओं ने उनके सुशासन, कवित्व और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा द्वारा 'वंदे मातरम' गीत के कथित अपमान के विरोध में मौन कैंडल मार्च भी निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियां और तिरंगा लेकर कार्यकर्ता नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे। वक्ताओं ने सोनिया गांधी पर नाराजगी जाहिर की।
_कार्यक्रम का संचालन_ महामंत्री _दीपक सोमानी_ ने किया, वहीं _आभार मंडल अध्यक्ष आकाश बोडाना_ ने व्यक्त किया।



