*रामपुरा*  
दिनांक *13.08.2026* को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम *सालरमाला* में राजस्व क्षेत्र में जंगली सुअर का अवैध शिकार हुआ है। 

सूचना पर विभाग के स्टाफ द्वारा ग्राम सालरमाला में पहुंचकर *भैरूलाल पिता शिवनाथ, जाति नाथ, निवासी सालरमाला, तहसील रामपुरा* के घर की तलाशी ली गई। घर के अंदर *03 जंगली सुअर के बच्चे मृत अवस्था में* पाये गये। 

जिसके पश्चात आरोपी को वनपरिक्षेत्र कार्यालय रामपुरा लाया गया तथा वन अपराध दर्ज किया गया। 

नियमानुसार मृत जंगली सूअरों का पोस्टमार्टम एवं शवदाह की कार्यवाही दिनांक *13.08.2026* को नगर वन परिक्षेत्र रामपुरा में की गई। पोस्टमार्टम के समय उपस्थित थे:
- *श्री एस.के. अटोदे*, वनमण्डलाधिकारी नीमच 
- *श्री कुंदीप सिंह ठाकुर*, उपवनमण्डलाधिकारी मनासा
- *श्री कमलेश डूडवे*, तहसीलदार रामपुरा 
- *श्री देवीलाल माली*, सरपंच मजीरिया 
- *पशुचिकित्सा अधिकारी ब्लॉक मनासा श्री जीवननाथ* व अन्य

आरोपी को दिनांक *14.08.2026* को प्रथम श्रेणी न्यायालय मनासा में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को *14 दिन की न्यायिक हिरासत* में जावद जेल भेजा गया है।

पूरे प्रकरण में परिक्षेत्र सहायक रामपुरा श्री आशीष शर्मा, बीट सालरमाला प्रभारी अशोक बैरागी , वनरक्षक - अंकित यादव , उदय धनगर,दिलीप धनगर, कपिल बैरागी, नितेश मालीवाल, घनश्याम गोयल, रघुवीर सिंह चंद्रावत, मोइन खान, यूसुफ की भूमिका सराहनीय रही.