*भोपाल/रामपुरा / नीमच 11 अगस्त 2026*  


रामपुरा गांधी सागर जलाशय के मछुआरों की लंबे समय से लंबित मांगों पर भोपाल में सुनवाई हुई। क्षेत्र के अध्यक्ष एवं प्रबंधकों के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी और मत्स्य मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार जी से मुलाकात कर प्रमुख मुद्दे रखे।

*बैठक में हुए प्रमुख बिंदु:*

1. *बचत-सह-राहत योजना 2024-25*: मछुआरों की 2024-25 की रुकी हुई बचत-सह-राहत योजना की राशि को विभाग ने क्लियर कर दिया है। जल्द ही लाभार्थियों के खातों में राशि भेजी जाएगी।

2. *80:20 योजना में दिन बढ़ाने का आश्वासन*: इस वर्ष 80:20 योजना में मत्स्याखेट कार्य कम दिन चला था। मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि इसमें अतिरिक्त दिन जोड़े जाएंगे ताकि मछुआरों को पूरा लाभ मिल सके।

3. *मत्स्याखेट कार्य शीघ्र शुरू*: विभाग ने बताया कि 18 अगस्त 2026 को अनुबंधकर्ता द्वारा राशि जमा कर दी जाएगी और उसके बाद मत्स्याखेट कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।

*मछुआरों की मुख्य मांग*  
सभी समितियों ने एक स्वर में मांग की है कि मत्स्याखेट कार्य बिना बैंक गारंटी जमा कराए किसी को न दिया जाए। मछुआरों का कहना है कि अगर 18 तारीख तक किस्त और बैंक गारंटी जमा नहीं होती है तो क्षेत्र में मछुआरों को रोकना मुश्किल हो जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रीद्वय और विभागीय अधिकारियों के सकारात्मक रुख के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि दिए गए आश्वासन जल्द जमीन पर उतरेंगे।