रामपुरा / नीमच
गांधी सागर जलाशय के उत्थान और इस वर्ष मत्स्य कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर रामपुरा गांधी सागर क्षेत्र के अध्यक्ष एवं प्रबंधकों का प्रतिनिधिमंडल 11 अगस्त 2026 को भोपाल पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल ने आदरणीय उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी एवं प्रदेश के मत्स्य मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार जी से सौजन्य भेंट कर गांधी सागर से जुड़ी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान मत्स्य महासंघ भोपाल के प्रबंध संचालक महोदय एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मछुआरों ने मांग रखी कि गांधी सागर जलाशय के समग्र विकास के साथ-साथ इस वर्ष मत्स्य पालन का कार्य समय पर प्रारंभ किया जाए, ताकि हजारों मछुआरा परिवारों की आजीविका प्रभावित न हो।
जनहित से जुड़ी मांग को गंभीरता से लेते हुए दोनों मंत्रीद्वय ने तत्काल संज्ञान लिया
*भोपाल में गूंजी रामपुरा गांधी सागर मछुआरों की आवाज, मंत्रीद्वय ने दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश*
रामपुरा / नीमच
गांधी सागर जलाशय के उत्थान और इस वर्ष मत्स्य कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर रामपुरा गांधी सागर क्षेत्र के अध्यक्ष एवं प्रबंधकों का प्रतिनिधिमंडल 11 अगस्त 2026 को भोपाल पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल ने आदरणीय उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी एवं प्रदेश के मत्स्य मंत्री श्री नारायण सिंह पंवार जी से सौजन्य भेंट कर गांधी सागर से जुड़ी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान मत्स्य महासंघ भोपाल के प्रबंध संचालक महोदय एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मछुआरों ने मांग रखी कि गांधी सागर जलाशय के समग्र विकास के साथ-साथ इस वर्ष मत्स्य पालन का कार्य समय पर प्रारंभ किया जाए, ताकि हजारों मछुआरा परिवारों की आजीविका प्रभावित न हो।
जनहित से जुड़ी मांग को गंभीरता से लेते हुए दोनों मंत्रीद्वय ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि गांधी सागर क्षेत्र के विकास और मत्स्य कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
*समितियों ने जताया आभार*
रामपुरा गांधी सागर की समस्त मत्स्य समितियों ने उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा जी, मत्स्य मंत्री श्री पंवार जी, प्रबंध संचालक एवं मत्स्य महासंघ के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। समितियों का कहना है कि सरकार के इस सकारात्मक रुख से क्षेत्र के मछुआरों में खुशी की लहर है और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे!
संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि गांधी सागर क्षेत्र के विकास और मत्स्य कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।