मनासा/नीमच
मंदिरों की नगरी मनासा में रविवार को धर्म, आस्था और संस्कृति का एक अनूठा संगम देखने को मिला क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और मूसलाधार अच्छी वर्षा की कामना को लेकर मनासा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के मार्गदर्शन में एक भव्य और विशाल प्रथम पैदल कावड़ यात्रा निकाली गई
विधायक पुत्र डॉ. सर्वेश मारू मित्र मंडल मनासा के तत्वावधान में आयोजित इस ऐतिहासिक यात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया
श्री सोमनाथ महादेव से शुरू हुई यात्रा, नीलकंठ महादेव पर हुआ जलाभिषेक हुआ उसके पश्चात सभी भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया
यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक श्री सोमनाथ महादेव मंदिर से पूरी धार्मिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ हुईकावड़िए हाथों में पवित्र कावड़ थामे, बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे पैदल यात्रा श्री सोमनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची जहांविधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया और क्षेत्र में अच्छी वर्षा व खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की गई उमड़ी भारी भीड़: महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा इस प्रथम कावड़ यात्रा को लेकर मनासा क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखा गया यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त भगवा वस्त्र धारण कर शामिल हुए डीजे की धुन पर गूंजते शिव भजनों और डमरूओं की थाप पर थिरकते युवाओं ने पूरे वातावरण को ऊर्जावान बना दिया। मातृशक्ति (महिलाओं) की उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन में चार चांद लगा दिए मंदिरों की नगरी मनासा में हुआ भव्य स्वागत
कावड़ यात्रा का मार्ग में जगह-जगह जोरदार और भव्य स्वागत किया गया शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रा का स्वागत किया कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार और ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे यात्रा के प्रति लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ गया क्षेत्र की खुशहाली और किसानों के लिए विशेष कामना आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा पूरी तरह से क्षेत्र की उन्नति, किसानों की समृद्धि और समय पर अच्छी बारिश को समर्पित थी ताकि मनासा विधानसभा क्षेत्र का हर खेत हरा-भरा हो सके और चारों तरफ खुशहाली आए
डॉ. सर्वेश मारू ने यात्रा में शामिल सभी धर्मप्रेमियों, युवाओं और माताओं-बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मनासा क्षेत्र के विकास और जनहित के साथ-साथ ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है इस धार्मिक यात्रा समापन के अवसर पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में जिला प्रभारी मंत्री निर्मला जी भूरिया, नीमच विधायक दिलीप सिंह जी परिहार, मनासा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू,भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना जी खंडेलवाल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष आशीष सारंडा, निलेश पाटीदार, नगर परिषद मनासा अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि लालाचंद राठौर, दिनेश राठौर, आयोजक मंडल के नितिन श्रीमाल, दिनेश पाल, दिलीप भंडारी,आदित्य तोषनीवाल, पंकज छाबड़ा, आकाश भंडारी, सरपंच संघ के अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव मनासा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष ,एवं पदाधिकारी एवं सभी मनासा विधानसभा क्षेत्र के आसपास के शिव भक्त उपस्थित थे अभी भक्तों ने श्री नीलकंठ महादेव का आशीर्वाद लिया


