रामपुरा/नीमच:

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की 6016 वोटो से जीत हासिल पर प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और जश्न का माहौल हैं, इसी कड़ी में जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस एवं ब्लॉक मंडलम कमिटी कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड परिसर में सोमवार सायं 6 बजे उत्साह पूर्वक मिठाइयां बांटी नारे लगाएं और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया और एक दूसरे को बधाईयां दी।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि, दतिया तो केवल झांकी है मध्यप्रदेश अभी बाकी हैं" , दतिया की यह जीत पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार का प्रतीक है और आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
उक्त अवसर पर पर कांग्रेस पदाधिकारीजन ब्लॉक अध्यक्ष रामपुरा ईश्वर मुजावदिया, रामपुरा मण्डलम अध्यक्ष सुनील गौड़,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष  लोकेन्द्र सिंह चंद्रावत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजू गरासिया, ब्लॉक अनुसूचित विभाग श्याम पवार, पार्षद प्रतिनिधि सचिन श्रीमाल,हर्ष गौड़, आशीष बैरागी,बहादुर दायमा, जीवन दायमा,गुड्डू पठान, विनय चौधरी, तालिब बेग, जीतू मोदी व बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल रहें।