रिपोर्ट: वि.के.(बंटी)राठौर

रामपुरा/नीमच: प्राप्त जानकारी अनुसार, बहुप्रचलित तथाकथित डॉक्टर मोहन मलिक द्वारा जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा तहसील के ग्राम बैंसला में विगत 20 वर्षों से बिना डिग्री संचालित मस्सा बवासीर क्लिनिक पर मंगलवार को जन सुनवाई में आई शिकायत पर जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने पुनः संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से निर्देशन में राजस्व विभाग तहसीलदार रामपुरा कमलेश डुडवे,  स्थानीय मेडिकल अधिकारी अभिषेक चौहान के नेतृत्व में पुलिस थाना रामपुरा की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार सायं लगभग 6बजे पुनः सील बंद कार्यवाही कर पंचनामा बनाया गया। मौके से तथाकथित डॉक्टर मोहन मलिक फ़रार रहा।
बता दे कि, उक्त तथाकथित क्लिनिक पर गत 30 अप्रैल को भी प्रशासनिक सील बंद कार्यवाही की गई थी तथा 01 मई को तथाकथित झोला के विरुद्ध स्थानीय रामपुरा में स्वास्थ विभाग द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकना तथा अवैध क्लिनिक संचालन में प्रकरण दर्ज कराया गया था, जिस पर उक्त तथाकथित डॉक्टर बंगाली द्वारा प्रशासनिक कार्यवाही की अवहेलना करते हुए शासकीय सील को तोड़ कर पुनः अवैध क्लिनिक संचालन कर ऑपरेशन ईलाज प्रारंभ कर दिया था। जनहित याचिकाकर्ताओं  द्वारा जन एवं पर्यावरण हित में जिला कलेक्टर को मंगलवार जन सुनवाई में लिखित शिकायती आवेदन प्रस्तुत कराया।
बताया ये भी जा रहा हैं कि, उक्त तथाकथित डॉक्टर को एक शस्त्रधारी शासकीय शिक्षक जो कि अपने आप को मंत्रियों का क़रीब बताता हैं, का संरक्षण प्राप्त हैं, उक्त शासकीय शिक्षक की भी खोज जारी हैं।

इनका कहना:-
मौके पर क्लिनिक की सील व ताले नहीं पाए गए, चाबियां हमारे पास हैं जांच जारी_ चिकित्सा अधिकारी श्री चौहान