रामपुरा/नीमच:22जुलाई, राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता निवारण कार्यक्रम अंतर्गत नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण माननी जिला नीमच कलेक्टर महोदय हिमांशु चंद्रा सर, सीएमएचओ डॉ. डी प्रसाद सर एवं बीएमओ डॉ॰ उमेश बसेर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आज दिनांक 22/07/2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा में लगाया गया जिसमें कुल 270 बच्चों का प्रिंसिपल नंदकिशोर पवार की उपस्थिति में परीक्षण डॉ प्रमोद पाटीदार, डॉ आशिष सोनी, डॉ॰ स्वाति जैन, डॉ रीना, जितेन्द्र पंवार एमपीडब्ल्यू।, कोमल स्टाफ नर्स, एवं एलटी जगदीश राइकवाल, राहुल सोनारथी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निःशुल्क उपचार किया गया। साथ ही श्री प्रकाश सिंदवानी आफथिल टेक्नीशियन द्वारा कुल 46 बच्चों की आंखों का परीक्षण किया गया, जिसमें 12 बच्चे रिफ्रेश इरर वाले पाए गए जिनका उपचार किया गया l


