रामपुरा। सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत संचालित राशन दुकानों में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। आरोप है कि स्वयं सहायता समूहों के नाम पर आवंटित कई दुकानों का संचालन महिलाओं के बजाय पुरुष कर रहे हैं और हितग्राहियों के साथ मनमाना व्यवहार किया जा रहा हे 

 गांधी सागर वॉटर बैक एरिया से सटी ग्राम पंचायत के स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार सोशल मीडिया और संबंधित अधिकारियों तक शिकायतें पहुंचाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप यह भी है कि पात्र हितग्राहियों को समय पर और पूरा राशन नहीं मिल पाता, जिससे गरीब परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मांग की गई है कि सभी पीडीएस दुकानों की घर-घर और रिकॉर्ड आधारित जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को उनका पूरा अधिकार मिल सके।