कुकड़ेश्वर से राजू पटेल की रिपोर्ट

कुकड़ेश्वर:- नगर के जूनियर कन्या छात्रावास में बुधवार को उस समय भारी हंगामा  हो गया, जब रतलाम जिले के आदिवासी क्षेत्रों से आए करीब 50 छात्र-छात्राओं को स्थानीय कन्या पीएम श्री स्कूल में प्रवेश देने से मना कर दिया ! प्रवेश न मिलने से नाराज बच्चों और उनके पालकों ने स्कूल की प्राचार्य का रास्ता रोक कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
 "क्या है पूरा मामला"
अभिभावकों का आरोप है कि कुकडेश्वर छात्रावास की अधीक्षिका (मैडम) के कहने पर वे अपने बच्चों की टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) कटवाकर  रतलाम से एडमिशन निरस्त करवा कर करीब 150 किलोमीटर दूर कुकड़ेश्वर आए हैं। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि बच्चों को कुकड़ेश्वर के हॉस्टल में रखा जाएगा और यहाँ के कन्या पीएम श्री स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा। लेकिन जब वे यहाँ पहुँचे, तो स्कूल प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए।
कन्या पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य द्वारा बच्चों को एडमिशन देने से यह कहकर इनकार कर दिया  कि स्कूल में पर्याप्त जगह नहीं है और कमरे की व्यवस्था न होने के कारण सुरक्षा कारणों से वे नवीन दाखिले नहीं ले सकते।

 "अभिभावकों ने मांगा लिखित आदेश"

इस जवाब से आक्रोशित पालक अनिल डामोर, ,ईश्वरलाल चरकोटा और अन्य पालकों ने अपनी समस्या सुनाई, बच्चों ने प्राचार्य का घेराव कर पूछा कि यदि एडमिशन नहीं देने का कोई सरकारी आदेश है, तो उसे लिखित में दीजिए पालकों का कहना है कि दूर-दराज के आदिवासी अंचल से आने के बाद अब उनके बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले को लेकर तनाव और असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।

*इनका कहना*

(1) बच्चों का स्कूल में एडमिशन नहीं हो रहा है इस कारण से बच्चे परेशान हो रहे हैं और इसकी शिकायत व जानकारी हमारे विभाग के उच्च अधिकारियों व कलेक्टर को बताएंगे,
,(कुरदुना इक्का जूनियर कन्या छात्रावास अध्यक्षीका कुकड़ेश्वर)


(2) हमारे यहां बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है एवं कमरे की बहुत कमी है इस कारण से हम प्रवेश नहीं दे पा रहे हैं एक-एक कमरे में 40 बच्चों के बैठने की व्यवस्था है परंतु फिर भी 60,60 बच्चे बैठ रहे हैं हमारे नगर के बच्चे का भी अभी एडमिशन होने में परेशानी हो रही है और अभी हम उच्च अधिकारियों को जानकारी से अवगत कराया जायेगा 
(बालकृष्ण कुमावत कन्या पीएम श्री प्राचार्य कुकडेश्वर)