रामपुरा/नीमच: 02 जुलाई, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 24.06.2026 से 08.07.2026 तक प्रदेशव्यापी चलाएं जा रहें "सेफ क्लिक 2.0” अभियान" निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनासा सुश्री निकिता व्यास के मार्गदर्शन में उपखंड मनासा के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में पुलिस थाना रामपुरा थाना प्रभारी श्री विपिन मसीह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुरा में कक्षा 9वी 10वीं 11वीं 12वीं की छात्राओं व अध्यापकों को साइबर अपराध के संबंध में जानकारी दी गई एवं शपथ दिलाई गई। इस दौरान थाना प्रभारी श्री मसीह द्वारा छात्राओं व उपस्थित अध्यापकों को सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन लेन देन में बरती जाने वाली सावधानियों तथा सेफ क्लिक 2.0 अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया । साथ ही नई तकनीकों के उपयोग के दौरान सतर्क रहने, किसी भी प्रकार की जल्दबाजी में निर्णय न लेने तथा साइबर ठगी का शिकार होने से बचने के लिए जागरूक किया गया तथा बताया गया कि, साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता, सतर्कता एवं सही जानकारी है।
थाना प्रभारी द्वारा यह भी बताया गया कि, यदि किसी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर अपराध घटित होता है, तो वह तत्काल गृह मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकता है अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल- www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत कर सकता है ।


