एक देसी खाद की रोड़ी को लेकर नीमच जिले के ग्राम सोन ड़ी में हमले मारपीट डकैती का खूनी खेल,
कहते हैं कि, एक समय बिहार राज्य में माफिया राज़ के चलते सरेआम लूटमार, मारपीट, अपहरण, डकैती एक आम बात रहीं हैं, जिसमें आम जनता की जिंदगी जीने लायक नहीं थी।
ऐसी ही एक घटना मध्यप्रदेश अंतर्गत जिला नीमच की तहसील रामपुरा के ग्राम सोन ड़ी से सामने आई हैं।
प्राप्त सूचना अनुसार ग्राम सोन ड़ी के निवासी पवन चावड़ा एवं उनकी फरियादी बड़ी माँ के घर पर 26 मई दरमियानी रात को दो चार पहिया वाहन से मय हथियार मंद 40 50 लोग आए एवं अचानक उनके घरों पर हमला कर दिया, पथराव किया, परिजनों और बेज़ुबान पशुओं के साथ मारपीट की, घरों के सामानों 2 ट्रैक्टर मोटर सायकिलों अलमारियों कूलरों दरवाजे खिड़कियों को तोड़फोड़ किया और घर में रखे नगदी रुपया सोना चांदी की डकैती कर अँधेरे का फायदा उठा कर भाग गए। जिसकी प्राथमिक सूचना स्थानीय पुलिस थाना रामपुरा में की गई, तथा घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय नीमच भेजा गया। बताया जा रहा हैं कि, उक्त मामला देसी खाद की रोड़ी का हैं एवं हमलावर ग्राम माल खेड़ा के बताएं जा रहें हैं।
फरियादियों द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक नीमच को भी आवेदन देकर अवगत कराया गया।


