अविनाश पटेल कुकड़ेश्वर
कुकड़ेश्वर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी बेरोजगार बीआरपी प्रदेश अध्यक्ष सुश्री नेहा पालीवाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजू पटेल ने संयुक्त रूप से बताया है कि नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं। पालीवाल एवं पटेल ने बेरोजगार युवाओं के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि युवा पढ़-लिख जाएं, क्योंकि पढ़-लिखकर वे नौकरी मांगने लगेंगे।

पटेल एवं पालीवाल उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि परीक्षा देने पर पेपर लीक हो जाता है और बाद में एग्जाम रद्द कर दिया जाता है, जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटक जाता है। सुश्री नेहा पालीवाल ने इसे देश का बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि मेहनती और काबिल छात्रों को इसका सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। उनका यह बयान नेट पेपर लीक को लेकर चल रहे राजनीतिक और सामाजिक विवाद के बीच काफी चर्चा में है।