नहाने गए पिता पुत्र पानी में डूबे, रेस्क्यू टीम ने पिता का शव निकाला पुत्र का प्रयास जारी

गांव में गम का माहोल चंद्रावत परिवार पर हुआ  वज्रपात ,

मनासा तहसील अंतर्गत सेमली आंतरी में शाम चार बजे नदी में नहाने गए पिता पुत्र पानी में डूब गए। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम द्वारा किए गए अथक प्रयास के बाद पिता का शव बाहर निकाल लिया गया पुत्र का शव निकालने का प्रयास जारी है। मामले में प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे सेमली आंतरी निवासी दशरथ सिंह पिता ईश्वर सिंह चंद्रावत 40 वर्ष ओर उनका ही पुत्र पवन सिंह उर्फ लखन पिता दशरथ सिंह चंद्रावत 20 वर्ष नदी में नहाने के लिए गए। पिता से पहले पुत्र पानी में कूदा तो पानी की गहराई के चलते पुत्र पानी में डूबने लगा जिसको देखकर पिता ने भी पानी में छलांग लगा दी, ओर दोनों ही पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची कुकडेश्वर थाना प्रभारी उसके पश्चात पहुंची ndrf टीम जिसके द्वारा अथक प्रयास के बाद पिता का शव बाहर निकाल लिया गया जबकि पुत्र पवन का शव भी निकालने के लिए ndrf द्वारा वृहद स्तर पर प्रयास किए जा रहे है।