कुकडेश्वर से राजू पटेल की खबर
नीमच। जन साहस संस्था द्वारा बालिकाओं के लिए पुलिस थाना एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं को पुलिस थाना भ्रमण करवाया गया, जिससे उन्हें पुलिस व्यवस्था, कानून एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी (टी.आई.) श्रीमान भीम सिंह सिसोदिया सर द्वारा बालिकाओं को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस के कार्य, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। उन्होंने बालिकाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में पुलिस किस प्रकार सहायता प्रदान करती है।
कुकड़ेश्वर थाने पर बालिका अनीता गुर्जर ने बताया हम पुलिस से नहीं डरते हैं पुलिस हमारी रक्षा के लिए बनी है बालिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रश्न पूछे और पुलिस व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त किया। जन साहस संस्था द्वारा आयोजित इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा पुलिस के प्रति सकारात्मक समझ विकसित करना रहा। उक्त कार्यक्रम में जनसाहस द्वारा सविता जी, विकास जी, अजय जी एवं राजकुमारी जी उपस्थित रहे।


