शंकर भाटी संपादक New MP News 
19/05/2026 बूधवार 
रामपुरा/नीमच: जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा तहसील के ग्राम लसूडिया से एक अनोखा मामला सामने आया, जहां के मौजा पटवारी द्वारा एक किसान की मिली भगत से दूसरे किसान का भारी नुकसान कर दिया, प्राप्त जानकारी अनुसार गत दिनांक 04.05.2026 को किशोर धनगर नामक किसान ने अपने खेत की नरवाई को अवैध तरीके से जलाया गया, जिसकी लपटों की चपेट में पड़ोस में ठाकुरदास पिता राधा किशन अरोरा का खेत हैं, जिसमें 17 संतरे के फलदार पेड़ आग की चपेट में आने से लाखों का नुकसान हो गया। इस घटना शिकायत ठाकुरदास द्वारा स्थानीय थाना रामपुरा में की गईं, जिससे की नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा सहायता राशि प्राप्त हो सके, किंतु मौजा पटवारी दुर्गेश परतें द्वारा शासन द्वारा नरवाई जलाने प्रतिबंध के आरोपी किशोर धनगर की सांठगांठ के चलते दिनांक 19.05.26 को मौके पर पहुंच कर ठाकुरदास के खेत पर 17 संतरे के फलदार पेड़ो में केवल 7 पेड़ को बिजली ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से जलना दिखा कर पंचनामे में लीपापोती कर पूरी घटना को कुछ ओर ही मोड़ दे दिया, जबकि प्राप्त सूचना अनुसार गत 3 एवं 4 मई को बिजली ग्रेड ग्राम दुधलाई कार्यालय के रोजनामचा रजिस्टर में पूरे क्षेत्र में कही भी शॉर्ट सर्किट नहीं होना दर्शाया गया। वहीं, ठाकुरदास ने बताया कि, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई थी जिसमें पटवारी ने किसान के खेत में शॉर्ट सर्किट द्वारा आंशिक रूप से मात्र 7 पौधे जलना जो कि सहायता के अन्तर्गत नही आना बताया गया। 
एक भ्रष्ट पटवारी परते और प्रतिबंध बावजूद नरवाई जलाने के आरोपी किशोर धनगर की सांठ गांठ और मिली भगत ने एक गरीब किसान का लाखों का नुकसान कर दिया, जिसके न्याय और नुकसान भरपाई सहायता राशि को लेकर किसान ठाकुदास द्वारा स्थानीय तहसील कार्यालय रामपुरा में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसमें मांग गई कि पटवारी परते पर सख्त से सख्त करवाई की जाए, जो कि भ्रष्ट पटवारियों के लिए एक संदेश हो।