वन विभाग रामपुरा की साहसिक कार्यवाही,
विशालकाय जलीय जंतु मगरमच्छ के रेस्क्यू में सफलता,
रविवार दिनांक 17 मई को सुबह सवा नौ बजे उप वन मंडल अधिकारी मनासा दशरथ अखंड औऱ वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री सोलंकी रामपुरा को दूरभाष पर प्राप्त सूचना अनुसार कार्यालय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाता निवासी रामचंदर पिता देवीलाल धनगर के कुए पर एक विशालकाय जलीय जंतु मगरमच्छ आ गया है, सूचना प्राप्त करते ही तुरंत उप वनमंडल अधिकारी मनासा द्वारा संज्ञान में लेते हुए रेस्क्यू टीम को भेजा गया, रेस्क्यू टीम द्वारा लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया, जो कि लगभग 12 फीट लंबा एवं लगभग ढाई क्विंटल वजनी था, तथा पूर्णतह स्वस्थ भी था, जिसे गांधी सागर डैम बैक वॉटर जलाशय क्षेत्र में छोड़ा गया,
उक्त साहसिक कार्यवाही रेस्क्यू टीम में डिप्टी रेंजर कैलाश राठौर, वन रक्षक घनश्याम गोयल, वाहन चालक प्रेम सिंह गौड़, सुरक्षा श्रमिक नारायण प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा।


