नीमच कुकड़ेश्वर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान

अ.ज.जा. बाहुल्य ग्राम टामोटी में जिले की दूसरी रात्रि चौपाल, सभी विभागों के अधिकारी रहें मौजूद

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले में आयोजित की जा रही रात्रि चौपाल के क्रम में आज मंगलवार, 5 मई 2026 को नीमच जिले के कुकडेश्वर टप्पा के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम टामोटी में रात्रि चौपाल आयोजित की

दूसरी रात्रि चौपाल:  
जिले में आयोजित की जा रही यह दूसरी रात्रि चौपाल है। इससे पूर्व पहली रात्रि चौपाल 23 अप्रैल 2026 को ग्राम कोज्या में आयोजित की गई थी।

टामोटी में आयोजित इस रात्रि चौपाल में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए और उनका मौके पर ही समाधान किया

 कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं सभी जिला अधिकारी मंगलवार को अपरान्ह 3:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए और अपरान्ह 4 बजे एक साथ एक ही यात्री बस से टामोटी के लिए रवाना होकर टामोटी में चौपाल लगाई गई रात्रि विश्राम भी टामोटी छात्रावास में किया चौपाल में सभी क्षेत्र के ग्राम वासियों ने अपने-अपने समस्याएं बताई और कुछ समस्याओं का समाधान तत्काल हल किया गया मनासा एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने सभी ग्राम वासियों से की थी अपील मौके पर पहुंचे सभी ग्रामवासी

एसडीएम की अपील: एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना ने क्षेत्र के ग्रामीणों से इस रात्रि चौपाल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया था।